Home » News Update » हजारीबाग SDM सहित कई लोगों के ठिकानों पर रेड… देखें

हजारीबाग SDM सहित कई लोगों के ठिकानों पर रेड… देखें

Ranchi : झारखंड ACB की टीम आज भोरे-भोर एक्शन मोड में आ गयी। राजधानी रांची समेत हजारीबाग, चाईबासा और गिरिडीह के कई ठिकानों पर एक साथ टीम ने दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई रांची के बड़गाई जमीन घोटाले को लेकर की गयी है। हजारीबाग SDM शैलेश कुमार, विकास कुमार सिन्हा, रिंकू सिन्हा, नीलेश कुमार और उदय शंकर प्रसाद के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। इनमें से शैलेश कुमार बड़गाई अंचल के सीओ रह चुके हैं। करीब 8 से 10 अधिकारियों की टीम आज भोर में हजारीबाग SDM शैलेश कुमार के दफ्तर पहुंची। शैलेश कुमार अपने दफ्तर में नहीं मिले। टीम उनके दफ्तर को खंगाल रही है। बता दें कि रिटायर्ड राजस्व कर्मचारी उदय शंकर प्रसाद गिरिडीह में रहते हैं। वहीं, विकास कुमार सिन्हा राजधानी रांची के एजी ऑफिस में पोस्टेड हैं। रिंकू सिन्हा मार्बल कारोबारी हैं और नीलेश कुमार साहिबगंज के एक्साइज विभाग पोस्टेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal