Home » News Update » उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Dumka: स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न इंडिकेटरों में प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार लाने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि जिले में 97 प्रतिशत एएनसी पंजीकृत किए गए हैं तथा संस्थागत प्रसव शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी हेल्थ सब सेंटर में बीपी मीटर, ग्लूकोमीटर सहित आवश्यक उपकरण उपलब्ध और क्रियाशील रहें। बताया गया कि सभी एचएससी में संबंधित उपकरण क्रियाशील हैं तथा आवश्यक टेस्टिंग किट एवं ड्रेसिंग किट भी उपलब्ध हैं।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सीएचसी में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। जहाँ भी एक्स-रे मशीन उपलब्ध हैं, उन्हें पूर्ण रूप से चालू अवस्था में रखने को कहा। ममता वाहन की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए इसकी संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य सहिया के चयन को नियमानुसार पूर्ण करने पर बल दिया। जानकारी दी गई कि लेप्रोसी मरीजों की पहचान हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही, आयुष्मान भारत कार्ड का ई-केवाईसी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया गया। सहिया लाभुकों को नजदीकी प्रज्ञा केंद्र ले जाकर वीएलई के माध्यम से ई-केवाईसी सुनिश्चित करें।

बैठक के अंत में मसलिया के एमओआईसी को उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal