तेनुघाट — विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए आज डी ए वी तेनुघाट से तीस खिलाड़ियों की टीम पाँच शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।
बच्चे बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ विद्यालय परिसर में अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए। तदनन्तर प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने बच्चों को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ देते हुए संयमित रुप से खेल को खेल भावना से खेलने का सुझाव देते हुए सायं तीन बजे बोकारो स्टील सिटी से ट्रेन द्वारा नई दिल्ली की यात्रा के लिए रवाना किया तथा खिलाड़ियों के अभिभावकों को बच्चों को दूर तक प्रेषित कर सहयोग देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों के मार्गदर्शन के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं में प्राचार्या स्तुति सिन्हा, सूरज कुमार (खेल शिक्षक), असगर अली, अजय कुमार तिवारी, काजल कुमारी एवं साक्षी श्रेया शामिल हैं।
