डुमरी से विनय पांडे की रिपोर्ट।
Giridih: डुमरी युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को पंचायत भवन जामतारा मे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की108वीं जयंती मनाई गई |जिसमें युवा कांग्रेस कमेटी के दर्जनो मंत्री उपस्थित हुए तथा स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की चित्र पर पुष्पमाला अर्पित करके नमन किया गया साथ हीं उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया देश हित में किया गया कार्यो को याद दिलाया गया| जिसमें युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गुड्डु मलिक, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष श्री नागेश्वर मंडल, कांग्रेस अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, कांग्रेस प्रखण्ड महासचिव फूल मणि देवी, सुमित्रा देवी, युवा कांग्रेस प्रखण्ड उपध्यक्ष सनाउल्लाह अंसारी, जब्बार अंसारी, शमशेर अंसारी, कौशल अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, चिंटू कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

