Home » News Update » वाहन चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

वाहन चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

गोमिया: गोमिया अनुमंडल अंतर्गत कथारा ओपी की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में वाहन चोरी की दो महत्वपूर्ण मामलों में वांछित और फरार चल रहे अभियुक्त आशिक रज़ा रॉय @ बड़ो बाबू (उम्र-21 वर्ष), निवासी– साडम भाट टोला, थाना– गोमिया को पुलिस टीम ने धर दबोचा।

 

अभियुक्त कथारा ओपी (गोमिया) PS Case No. 74/25

तथा

Case No. 75/25

के मामलों में नामजद था और लगातार फरार चल रहा था।

 

थाना प्रभारी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने कई वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस इसे वाहन चोरी गिरोह का मास्टरमाइंड मान रही है।

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत हेतु तेनुघाट जेल भेजा गया।

पुलिस टीम इस ऑपरेशन को बड़ी उपलब्धि मान रही है और अन्य जुड़े अपराधियों की तलाश जारी है।

 

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal