गिद्धौर: चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने गिद्धौर भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार राणा को शिक्षा एवं विद्युत विभाग का प्रखंड स्तरीय सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है।
बधाई देने वालों में गिद्धौर भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार मंडल महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा मंडल मंत्री सुरेश प्रसाद राणा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिकास कुमार आईटी सेल संयोजक राजेश कुमार सह संयोजक नीतीश कुमार ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अमिर दांगी राकेश गुप्ता बिनोद कुमार दशरथ दांगी उमेश दांगी संतोष दास मंटु कुमार सुबोध कुमार नोमन साव उपेंद्र साव।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनील कुमार राणा को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की। सभी ने सांसद महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया।
