Giridih : गिरीडीह जिलान्तर्गत सम्पत्तिमूलक अपराध, संगठित अपराधिक गिरोह एवं दो पक्षों में हुए विवाद के कारण विधि-व्यवस्था उत्पन्न होने से संबंधित मामले की समीक्षा पुलिस महानिरीक्षक, उतरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो द्वारा पुलिस अधीक्षक, गिरीडीह के कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक, गिरीडीह एवं गिरीडीह जिला के पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में की गयी। समीक्षा/विचार-विमर्श के उपरान्त अग्रतर कार्रवाई हेतु निम्नांकित निर्देश दिये गये:
1. गिरीडीह जिलान्तर्गत सभी थानों में लाठी, हेलमेट, बाडी प्रोटेक्टर, शिल्ड आदि सुरक्षा उपकरण रखना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आकस्मिकता की स्थिति में इसका उपयोग किया जा सके।
2. आकस्मिकता की स्थिति से निपटने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में QRT टीम बनाकर रखें जिसमें अश्रु गैस दस्ता होना आवश्यक है।
3. सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक यह सुनिश्चित हो लें कि, थानों की गश्ती वाहनों में Crowd Control Equipment मौजूद हों।
4. एंटी क्राईम/ वाहन चेक्रिग करते हुए उसकी प्रविष्टि रक्षक ऐप्प में करना सुनिश्चित करें।
5. सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक E-prison का माॅनेटिरिंग करें। साथ ही, जेल से बाहर आये अभियुक्तों का सत्यापन करते हुए उनपर सतत् निगरानी रखंे।
6. किसी भी प्रकार का भूमि विवाद से संबंधित मामलों में अविलम्ब/ससमय बी0एन0एस0एस0 की सुसंगत धाराओं के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करें।
7. प्रत्येक माह जिले के सभी थानों/ओ0पी0 में थाना दिवस का आयोजन करते हुए विवादास्पद भूमि के दोनों पक्ष के लोगों एवं अंचलाधिकारी के उपस्थिति में संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु अग्रतर कार्रवाई करें।
8. सभी अंचल पुलिस निरीक्षक यह सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्रान्तर्गत थानों में डोसियर, सर्विलांस पर रखे गये अभियुक्तों के बारे में विस्तृत जानकारी रखें एवं समय-समय पर अपने स्तर से भी सत्यापन/निगरानी करें।
9. सभी थाना प्रभारी थानान्तर्गत ज्वेलरी शाॅप, सी0ए0सी0 सर्विस सेन्टर के संचालको के साथ बैठक कर उनके खुले, बंद होने एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनकी सुरक्षा हेतु अग्रतर कार्रवाई करें।
10. सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक/अंचल पुलिस निरीक्षक/थाना/ओ0पी0 प्रभारी अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़नेवाले ज्वेलरी शाॅप, सी0ए0सी0 सर्विस सेन्टर, बंैक, ए0टी0एम, पोस्ट आॅफिस, धार्मिक स्थलों की सूची तैयार करें तथा उसके संचालक/प्रबंधक के साथ बैठक कर उनकी सुरक्षा के संबंध में विचार-विमर्श करते हुए उनको सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई करें।
11. चेम्बर आफ कामर्स के साथ बैठक कर सभी ज्वेलरी शाप या मल्टी शाप के बाहर सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगाने हेतु अनुरोध करें।
12. किसी मकान में आये हुए किरायेदारों का पुलिस सत्यापन करना सुनिश्चित करें। संबंधित मकान के सदस्यों को घर से बाहर कहीं अन्यत्र जाने की स्थिति में इसकी सूचना पुलिस को देना आवश्यक है। उक्त के संबंध में सोशल मीडिया एवं माईकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करंे।
13. संगठित अपराध के काण्डों के आरोपियों का चल/अचल संपति जप्त करने हेतु विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई करें।
14. साम्प्रदायिक घटनाओं, सम्पत्तिमूलक अपराध से संबंधित दर्ज काण्डों, संगठित अपराध गिरोहों के सरगना/सदस्यों/अभियुक्त जो जमानत पर मुक्त/जेल से बाहर हैं की गतिविधि का सत्यापन कराते हुए उनके विरूद्ध सर्विलांस प्रोसिडिंग, डोसियर, सी0सी0ए0 के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्रवाई करें।
15. सम्पत्तिमूलक अपराध, संगठित गिरोहों के फिरार अभियुक्तों के विरूद्ध पुरस्कार उद्घोषित करने की कार्रवाई करें।
16. आम नागरिक के द्वारा किसी प्रकार की सूचना प्राप्त कराने के पश्चात यदि मामले का उदभेदन होता है तो उस व्यक्ति को सम्मानित करना सुनिश्चित करे।
17. थाना स्तर पर माह मंे एक बार एवं अनुमण्डल स्तर पर प्रत्येक दो माह में एक बार शांति समिति की बैठक कराते समस्याओं के निपटारे की दिशा में अग्रतर कार्रवाई करे।
