राटरी गिरिडीह द्वारा हमेशा से ही जरूरतमंदों के लिए कई समाज से जो सेवा से जुड़े कार्य किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर रोटरी गिरिडीह द्वारा उन गरीब बच्चों के, जिनकी उम्र 18 वर्ष तक हो और वह कोई भी तरह का हृदय रोग से ग्रसित हो उन में भी खास तौर से ज्यादातर उन बच्चों का जिनके हृदय में छेद हो, उन सभी बच्चों का ऑपरेशन रोटरी गिरिडीह गिफ्ट ऑफ लाइफ के सहयोग से कोच्चि में अमृता हॉस्पिटल में निशुल्क करवाएगी। इस कार्य में रोटरी गिरिडीह को सहयोग इनर व्हील क्लब सनशाइन, IMA, इंडियन सर्जन संगठन का भी मिल रहा है तथा इसमें झारखण्ड सरकार का भी और आराम द्वारा द्वारा सहयोग मिल रहा है। पता हो कि राटरी गिरिडीह अनुरोध करती है कि जिन-जिन बच्चों को हृदय में परेशानी है वह सभी 11 और 12 जनवरी 2026 को गिरिडीह स्थित राटरी आई हॉस्पिटल में आकर अपना स्कैनिंग करवाएं और उसी दिन ही बच्चों का सिलेक्शन होगा। उसके बाद यहां से अमृता हॉस्पिटल कोच्चि उनको जाना होगा। जहां पर उनका निशुल्क ऑपरेशन होगा। इस दौरान बच्चों के साथ उनके दो अभिभावक जा सकते हैं जिनका रहना और खाना-पीना के भी व्यवस्था हमारे संस्थान के द्वारा होगा। गौर तलब है कि इस प्रकार की सर्जरी में 4 से 5 लाख का खर्च आता है, लेकिन यह सर्जरी बच्चों के लिए रोटरी द्वारा निशुल्क की जाएगी। वंही रोटरी गिरिडीह में 300 बच्चों का इस तरह का निशुल्क ऑपरेशन करवाने का लक्ष्य रखा है, रोटरी गिरिडीह का उद्देश्य है कि खासकर हमारे गिरिडीह जिला में हृदय से ग्रसित एक भी बच्चा ना हो सब के होठों पर मुस्कान हो और वह अभिभावक गार्जियन जो अपने बच्चों का इलाज आर्थिक तंगी के कारण नहीं करवा पा रहे हैं, उनका राटरी गार्जियन जो अपने बच्चों का इलाज आर्थिक तंगी के कारण नहीं करवा पा रहे हैं उनका रोटरी गिरिडीह सहयोग गिरिडीह सहयोग करेंगी। उक्त आशय की जानकारी इस महत्वपूर्ण और कल्याणकारी प्रोजेक्ट के अध्यक्ष विजय सिंह और को चेयरमैन नंदन दारूका द्वारा दी गई है।

