चतरा पुलिस को बड़ी सफलता: टेम्पू लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 4 अपराधी गिरफ्तार
चतरा सदर थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए एक बड़े लूटकांड का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन किया है। दिनांक 3 दिसंबर 2025 की देर रात संघरी घाटी में हुए टेम्पू लूटपाट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।…