Home » Uncategorized » इच्छा पूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर, भुरकुंडा बाजार में अष्टयाम अखंड हरि कीर्तन को लेकर बड़का सयाल कोलियरी के महाप्रबंधक अजय सिंह को दिया गया निमंत्रण

इच्छा पूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर, भुरकुंडा बाजार में अष्टयाम अखंड हरि कीर्तन को लेकर बड़का सयाल कोलियरी के महाप्रबंधक अजय सिंह को दिया गया निमंत्रण

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आगामी 14 जनवरी को इच्छा पूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर सह खोपड़िया बाबा धर्मशाला, भुरकुंडा बाजार में आयोजित होने वाले अष्टयाम अखंड हरि कीर्तन को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बड़का सयाल कोलियरी के महाप्रबंधक अजय सिंह को कार्यक्रम में शामिल होने हेतु निमंत्रण दिया गया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष पप्पू सिंह, मुख्य संरक्षक प्रदीप मांझी एवं विनय मिश्रा, अमित शर्मा, अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने बड़का सयाल कार्यालय पहुंचकर महाप्रबंधक अजय सिंह को अष्टयाम अखंड हरि कीर्तन का निमंत्रण सौंपा।

समिति ने जानकारी दी कि इस भव्य धार्मिक आयोजन में यूपी–बिहार के सुप्रसिद्ध स्टार भजन गायक श्री कुमार अर्जुन जी का पावन आगमन हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है।

यह अष्टयाम अखंड हरि कीर्तन मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 14 जनवरी से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन धार्मिक आस्था एवं भक्ति भाव को समर्पित है और क्षेत्रवासियों के लिए विशेष महत्व रखता है।

 

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal