Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, उद्योग निदेशक श्री विशाल सागर, झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, गव्य विकास निदेशालय के निदेशक जीशान कमर, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा, रांची के उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, रांची के अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार रजत ने शिष्टाचार भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी।
वहीं, पुलिस पदाधिकारियों में
पुलिस महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर, कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, जैप – 2 की कमांडेंट श्रीमती सरोजनी लकड़ा और जैप- 7 के कमांडेंट अविनाश कुमार ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर नए वर्ष की बधाई दी।
इसके साथ रांची रेल मंडल के डीआरएम श्री केएन सिंह, सीनियर डीसीएम श्रीमती सूची सिंह, और जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर श्री एमए हक ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री ने भी अपनी ओर से सभी को नए वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
