उरीमारी: रामगढ़ , बरका–सयाल क्षेत्र के सीसीएल उरिमारी परियोजना स्थित यूसीडब्ल्यूए कार्यालय में 7 फरवरी 2026 को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक हुई। बैठक को एनसीओईए (सीटू) के जनरल सेक्रेटरी आर.पी. सिंह, एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार, लखन लाल महतो, क्षेत्रीय सचिव रामनरेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष बासुदेव साव, क्षेत्रीय सहसचिव संतोष यादव सहित गोपाल यादव, अनूप सिंह एवं सुनील यादव ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने चार लेबर कोड रद्द करने, मजदूरों को गुलामी से बचाने और कोल इंडिया को बचाने के लिए 12 फरवरी 2026 की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में एनसीओईए (सीटू) के संजय कुमार, प्रकाश कुमार, किरण कुमार, विक्रमादित्य सिंह यादव, सुनील कुमार सिंह, असीम धार सहित सैकड़ों कामगार उपस्थित थे।
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा
