Home » News Update » विद्यालय परिसर में आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया।

विद्यालय परिसर में आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया।

तेनुघाट: कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की सी बी एस ई की बोर्ड परीक्षाए आगामी 17 फरवरी से आरंभ होने वाली है। जिसे ध्यान में रखते हुए आज विद्यालय परिसर में आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वशिष्ठ नारायण सिंह अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी , बेरमो का आगमन हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं प्राचार्या श्रीमती स्तुति सिन्हा ने मुख्य अतिथि को पुष्प-गुच्छ, शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरंभ में संस्कृत शिक्षक द्रविण कुमार कर के सानिध्य में मुख्य अतिथि, प्राचार्या, शिक्षक एवं कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षार्थी बड़े उत्साह पूर्वक वैदिक हवन में शामिल हुए। हवनोपरांत मुख्य अतिथि ने छात्रों को परीक्षा पूर्व शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ देते हुए कहा कि सफलता प्राप्ति के लिए अनुशासन ,आत्मविश्वास एवं ईमानदारी पूर्वक पठन-पाठन कार्य करना ज़रुरी है अतः सभी बच्चे अपने कर्तव्यों का उचित निर्वहन करते हुए सफलता प्राप्त करते हुए अपना व विद्यालय परिवार का नाम रोशन करें। विद्यालय प्राचार्या ने भी बच्चों को परीक्षा की शुभकामनाएं एवं बधाईयाँ देते हुए बेहतर तैयारी एवं आत्मविश्वास बनाएँ रखने की बात कही साथ ही बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान की। कार्यक्रम का आयोजन सी सी ए प्रमुख लक्ष्मी गुप्ता, असगर अली एवं खेल शिक्षक सूरज कुमार के निर्देशन में तथा संचालन अंग्रेज़ी शिक्षक संदीप कुमार के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal