Home » Uncategorized » रामगढ़ में सामूहिक विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन: 101 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, कटिया बस्ती से उमड़ा जनसैलाब।

रामगढ़ में सामूहिक विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन: 101 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, कटिया बस्ती से उमड़ा जनसैलाब।

रामगढ़ के ऐतिहासिक सिद्धू–कान्हू मैदान में आज एक नया इतिहास रचा गया। ‘सांसद सामूहिक विवाह महोत्सव’ के तीसरे संस्करण के अंतर्गत 101 जरूरतमंद जोड़ों का गरिमामय और भव्य विवाह संपन्न हुआ। इस पुनीत कार्य में पतरातू मंडल के ग्राम पंचायत कटिया बस्ती से सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लेकर नवदंपत्तियों को अपना आशीर्वाद दिया। ​मुखिया किशोर कुमार महतो के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीण
​कटिया बस्ती से आए ग्रामीणों के इस विशाल जत्थे का नेतृत्व भाजपा के जुझारू युवा नेता सह मुखिया किशोर कुमार महतो और पतरातू मंडल युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर ने किया। ढोल-नगाड़ों और उत्साह के बीच ग्रामीण इस सामाजिक महोत्सव के साक्षी बने।
​​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा नेता मुखिया किशोर कुमार महतो ने इस आयोजन को एक ‘अनोखी पहल’ बताया।

उन्होंने कहा: ​सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव के माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी इस महान कार्य के लिए हृदय से धन्यवाद के पात्र हैं। उनकी मदद और दूरदर्शिता के कारण आज गरीब बेटियों का विवाह सम्मानजनक तरीके से होना आसान हो गया है। ​यह महोत्सव केवल विवाह तक सीमित नहीं था, बल्कि नवविवाहित जोड़ों के भविष्य को सुरक्षित करने की एक ठोस पहल भी दिखी। आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग और अभिभावकविहीन जोड़ों को गृहस्थी के आवश्यक सामानों के साथ-साथ ई-रिक्शा भी प्रदान किए गए, ताकि वे स्वावलंबी बनकर अपना जीवन निर्वाह कर सके। ​मुखिया किशोर कुमार महतो ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम वासियों से अपील की कि वे आयोजन स्थल पर पधारकर इन जोड़ों को आशीर्वाद दें और इस लोक-कल्याणकारी संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएं।
​​इस भव्य आयोजन में कटिया बस्ती और पतरातू से आए प्रमुख लोगों में ​नंद किशोर महतो (उपमुखिया), सुनील कुमार, ​मनीष कुमार,​कमलनाथ महतो, ​अशोक महतो, संदीप कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal