तेनुघाट: झारखंड बार काउंसिल के सदस्य के चुनाव पद के हेतु झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता मौली सिन्हा आज गुरुवार को तेनुघाट पहुंचकर तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान करने का आवेदन किया। बताते चले की 12 मार्च को झारखंड बार काउंसिल के सदस्य के लिए पूरे झारखंड में अधिवक्ता सदस्य अपना-अपना मतदान करेंगे। उसी को लेकर झारखंड बार काउंसिल में सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद गुरुवार 12 फरवरी को मौली सिन्हा तेनुघाट पहुंचकर वहां के अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मतदान करने हेतु सभी से मिली और अपने पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया। इस दौरान श्रीमती सिन्हा ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य करने को तैयार हैं।
किसी भी तरह की समस्या अगर अधिवक्ताओं को आती है तो उसको दूर करने का अति शीघ्र प्रयास करेंगे। आगे बताया कि उन्हें झारखंड के सभी अधिवक्ता संघ के सदस्यों के द्वारा उनके पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया है और वह सभी के आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करेगी। हमेशा अधिवक्ता संघ के सदस्यों के खुशी दुख में साथ खड़ी रहेंगी। इस दौरान रमेंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, जीवन सागर, सुनील कुमार, सुभाष कटरियार, सहित अधिवक्ता के साथ अजय अंबष्ट, मंटू कुमार, अनुप्रिया साहित कई अन्य लोग श्रीमती सिन्हा के साथ थे।

