Home » News Update » सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र की स्वांग वाशरी में देशव्यापी श्रमिक हड़ताल का असर

सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र की स्वांग वाशरी में देशव्यापी श्रमिक हड़ताल का असर

गोमिया/स्वांग: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के विरोध में आहूत देशव्यापी श्रमिक हड़ताल का असर सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत स्वांग वाशरी में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला। हड़ताल के कारण फर्स्ट शिफ्ट में केवल 18 तथा सेकंड शिफ्ट में 12 कामगारों की ही हाजिरी बन सकी।

इस अवसर पर जेसीएमयू (JCMU) के सचिव मुमताज आलम के नेतृत्व में मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया।

श्री आलम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया चार श्रम कानून मजदूरों के हितों का हनन करने वाला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मजदूर विरोधी इन कानूनों को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान जेसीएमयू स्वांग वाशरी के अध्यक्ष रोशन लाल सहित रवि कार्तिक भुईयां, धरमू गंजू, बाबू राम, दुर्योधन धोबी, छोटा माली, विशेश्वर राम, नीलकंठ धोबी, डिवीजन सिंह, भारत राम, किट्टू रविदास, महेंद्र रजक, सुरेंद्र रजक, अमित भुईयां, लखन जांगड़े एवं अन्य ट्रेड यूनियन के साथी उपस्थित रहे।

हड़ताल के कारण वाशरी के कार्य पर आंशिक प्रभाव पड़ा और पूरे दिन श्रमिकों में सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी देखी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal