राजेंद्र बाबू की कीर्ति अमर- अजय
सेवा सम्मान और संकल्प मंच का उद्देश्य- विजय
समाज को नई दिशा देने का कार्य- सुनीता
कथारा:- कथारा में स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति विचार मंच के द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिला सामाजिक कार्यकर्ता कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह को उनके प्रशंसनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सुनीता सिंह ने बिरहोर बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतन करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने का कार्य किया है।संगोष्ठी को मंच के अध्यक्ष विजय यादव ने अध्यक्षता की और सचिव सुजीत मिश्रा ने संचालन किया। मंच के कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए मंच के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मंच द्वारा हमेशा सामाजिक कार्य खासकर शिक्षा के माहौल को आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास किया जाएगा।
मंच के द्वारा जल्द ही निर्धन और असहाय बच्चों के बीच पाटन पाठ्य सामग्री वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह, दयाल यादव, सुनीता सिंह, विजय यादव, सुजीत मिश्रा, राजेंद्र वर्मा, रंजय कुमार सिंह, कमलकांत सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, रणजीत सिंह, गोपाल राम, दीपक कुमार, विकास रजक, मुकेश गिरी, सोनू पांडे, अश्वनी कुमार, संतोष सिंन्हा, अमनदीप सिंह, देवाशीष आस, विजय नायक, संतोष राम, गोड पंचराम सहित अन्य शामिल थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
