Liv11news: झारखंड में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वंही ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए ईवीएम से मतदान कराने की मांग की है। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव का फैसला रद्द करने और बूथ पर केंद्रीय बल तैनाती की अपील की।
श्री मरांडी ने कहा कि चुनाव दलगत आधार पर होने चाहिए और ईवीएम मशीनों पर ही भरोसा किया जाना चाहिए। उन्होंने बैलेट पेपर से धांधली की आशंका जताते हुए उन्होंने पुराने दौर की गड़बड़ियों का हवाला दिया।
उन्होंने कहा कि “हेमंत सरकार जानबूझकर ईवीएम से हटकर बैलेट पेपर चुन रही है, जो निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है।”
इसके अलावा श्री मरांडी ने झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग से सभी बूथों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि मतदान शांतिपूर्ण हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए पारदर्शी चुनाव जरूरी है। अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा अपने समर्पित प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी।
