चतरा: शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार फुटबॉल फॉर स्कूल्स (F4S) कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय चतरा में शुक्रवार को एक भव्य और प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में चतरा जिले के कुल 62 स्कूलों ने उत्साह से भाग लिया। यह पहल FIFA, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) और खेल प्राधिकरण ऑफ इंडिया (SAI) के सहयोग से चल रही है, जिसमें नवोदय विद्यालय समिति (NVS) को नोडल एजेंसी बनाया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में फुटबॉल को बढ़ावा देना, छात्रों में टीम स्पिरिट, नेतृत्व और जीवन कौशल विकसित करना है।
नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ एसडी लोखंडे आयोजन की मुख्य उद्देश्य फुटबॉल वितरण कर स्कूल के बच्चों को FIFA मानक के फुटबॉल वितरित किए गए, जिससे वे नियमित रूप से खेल सकें और खेल संस्कृति मजबूत हो।
जवाहर नवोदय विद्यलय के शारीरिक शिक्षक डॉ दिव्या दुबे ने बताया कि शो मैच का आयोजन एक रोमांचक शो मैच भी खेला गया, जिसमें नवोदय विद्यालय की टीम और चतरा के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी छात्र-खिलाड़ियों ने भाग लिया। मैच में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया, जो सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बना।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप है, जो खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग मानती है। चतरा जैसे ग्रामीण-आधारित जिले में ऐसे आयोजन से हजारों छात्रों तक फुटबॉल पहुंचेगा और स्थानीय स्तर पर खेल को लोकप्रिय बनाएगा।
देश भर में लाखों फुटबॉल वितरित होने वाले इस अभियान का चतरा संस्करण सफल रहा। सभी 62 स्कूलों, शिक्षकों, छात्र-खिलाड़ियों और आयोजकों को हार्दिक बधाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फुटबॉल कोच प्रेरणा मिश्रा, पूजा कुमारी और केवीएस सिमरिया के शारीरिक शिक्षक धीरज खालको और नवोदय विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल शशिभूषण मिश्रा, स्कूल के शारीरिक शिक्षक शोभा रानी एवं अन्य मौजूद थे।
कार्यक्रम उत्कृष्ट रहा और प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को सराहा और नवोदय विद्यालय व फीफा और सिझा मंत्रालय का धन्यवाद ज्ञापन किए।
