बेरमो: बोकारो थर्मल में विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय दुर्गा मंडप में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट का चक्का जाम आंदोलन को लेकर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 16 फरवरी और 18 फरवरी 2026 को होने वाले चक्का जाम आंदोलन को वर्तमान में स्थगित किया गया है।
17 फरवरी 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी के साथ बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा होगी और प्रबंधन द्वारा विस्थापितों को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया है। बैठक में बालेश्वर यादव, करीम अंसारी, वाजीद हुसैन, छत्रधारी गोप, रवि तूरी, नूर मोहम्मद आदि लोगों ने भाग लिया।
राजेश सागर की रिपोर्ट
