Home » News Update » गोमिया के झिरकी में अवैध कोयला कारोबार पर छापा, 5 टन कोयला जब्त

गोमिया के झिरकी में अवैध कोयला कारोबार पर छापा, 5 टन कोयला जब्त

गोमिया: प्रखंड के झिरकी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कथारा ओपी पुलिस एवं सीसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान करीब 5 टन अवैध कोयला जब्त किया गया, जबकि कोयले की अवैध ढुलाई में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

बताया गया कि यह कार्रवाई कथारा ओपी प्रभारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस व सीसीएल सुरक्षा बल की टीम ने झिरकी क्षेत्र में छापा मारकर अवैध गतिविधियों को नाकाम किया।

इस मामले में पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध कोयला कारोबार पर आगे भी सख्त निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

छापेमारी में शामिल क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील गुप्ता, सoअoनी के एन पाठक  समेत पुलिस बल व सीसीएल सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे

यह कार्रवाई गोमिया प्रखंड में अवैध खनन व ढुलाई पर रोक लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal