Home » News Update » टंडवा,गाड़ीलौंग के शाखा में 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

टंडवा,गाड़ीलौंग के शाखा में 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

टंडवा(चतरा) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केरेडारी द्वारा टंडवा स्थित चट्टी- गाड़ीलौंग के शाखा में 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जहां शिव ध्वज फहराने के बाद स्वर्णिम युग दर्शन झांकी निकाली गई। कार्यक्रम की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी द्वारा महाशिवरात्रि के विभिन्न पौराणिक आख्यानों की चर्चा की गई। उन्होंने आदि देव महादेव को विषाक्त गांजा,भांग और धतुरा होने वाले अर्पण के पीछे आध्यात्मिक तथ्य और तर्कों को जोड़ते हुवे कहा कि ये मनुष्य को व्यसन की आसक्ति, दुर्गुण और तमाम विकारों को त्याग करने के लिये प्रेरित करता है। जहां आमलोगों से नशामुक्त रहने की अपील की गई। झांकी में शिवलिंग पर निरंतर दूध का बहाव प्रमुख आकर्षण के केंद्र में था। धार्मिक आयोजन से माहौल भक्तिमय एवं शिव गान से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।कार्यक्रम में संचालिका बीके सरिता , मुख्य अतिथि विकास गुप्ता , समेत संस्था से योगेंद्र , भीम , रंजन , पारस , जागेश्वर , धनी नाथ , सुभाष, सहदेव , अशोक, किशुन, ऋतु, अंजलि, पूनम , निशा , कुंती, दीपशिखा , रेखा , प्रतिमा, फूल, गंगोत्री समेत सैंकड़ों मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal