बोकारो: उपायुक्त, बोकारो के निर्देशानुसार आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को जिला प्रशासन द्वारा हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत भतूआ स्थित दामोदर नदी के समीप छापामारी अभियान चलाया गया।
छापेमारी के दौरान स्थल पर मिट्टी खोदकर बालू के अवैध उत्खनन के पुख्ता साक्ष्य पाए गए। जांच में उक्त स्थान से लगभग 1,66,400 घनफीट मिट्टी एवं 2,21,862 घनफीट बालू खनिज अवैध रूप से उत्खनित पाया गया।
प्रशासन ने इस अवैध गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध हरला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो तथा पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
