Home » News Update » करगली गेट समीप मोची की दुकान पर पहुंचकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित

करगली गेट समीप मोची की दुकान पर पहुंचकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित

डीईओ सह डीसी की सादगी से भावुक हुए अशोक दास 

बोकारो: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा का संवेदनशील और सरल व्यक्तित्व उस समय देखने को मिला, जब वे निरीक्षण के क्रम में करगली गेट के समीप स्थित एक मोची जी की छोटी सी दुकान पर अचानक पहुंच गए।

दुकान संचालक अशोक दास ने जब उपायुक्त को अपने सामने देखा तो वे भावुक हो उठे। उन्होंने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया और कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि जिले के इतने बड़े अधिकारी स्वयं उनके दुकान तक पहुंचे हैं। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

डीईओ सह डीसी ने उनसे आत्मीय बातचीत करते हुए मतदाता पर्ची प्राप्त होने की जानकारी ली तथा फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार को होने वाले मतदान में अवश्य भाग लेकर अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

डीईओ सह डीसी ने वहीं ढाबे में चाय पी और मोची जी को भी चाय पिलाया।

अशोक दास ने कहा कि वे न केवल स्वयं मतदान करेंगे बल्कि आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal