बेरमो: कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-विद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ए.सी. ने सर्विस कर किया। इस प्रतियोगिता में सीनियर एवं जूनियर वर्ग के कुल 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
सीनियर बालिका वर्ग में कुंजा रसीद विजेता तथा आराध्या शर्मा उपविजेता रहीं। सीनियर बालक वर्ग में सोहेल आलम विजेता तथा सोहराब हुसैन उपविजेता रहे। जूनियर बालिका वर्ग में सिफा आलिया विजेता तथा साक्षी कुमारी उपविजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग में आनंद कुजूर विजेता तथा आमान अली उपविजेता रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षिका मोनिका कर्मकार एवं शिक्षक विश्वनाथ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस खेल प्रतियोगिता को सम्पन्न बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित थीं।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्या ने विजेताओं एवं उपविजेताओं को खिताब देकर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
