Home » News Update » तेनुघाट न्यू बस स्टैंड पर शनि महाराज मंदिर निर्माण कार्य जोरों पर, हर शनिवार उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

तेनुघाट न्यू बस स्टैंड पर शनि महाराज मंदिर निर्माण कार्य जोरों पर, हर शनिवार उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

तेनुघाट: तेनुघाट न्यू बस स्टैंड परिसर में शनि महाराज मंदिर का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से लगातार जारी है। मंदिर निर्माण के साथ-साथ हर शनिवार को यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु शनि महाराज की पूजा-अर्चना कर खिचड़ी का भोग अर्पित कर रहे हैं।

इस पुनीत कार्य में तेनुघाट के स्थानीय लोगों के साथ-साथ लखन वर्मा का विशेष योगदान बताया जा रहा है। हर शनिवार को तेनुघाट एवं आसपास के क्षेत्रों से लोग स्वयं पहुंचकर पूजा में भाग ले रहे हैं और प्रसाद वितरण में सहयोग कर रहे हैं।

खिचड़ी भोग के अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुकेश मछुवा अनुमंडल पदाधिकारी, बशिष्ठ नारायण सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीलम श्रीवास्तव, अजीत कुमार पाण्डेय, माला कुमारी, लाल बहादुर शर्मा, सीता राम मूर्मू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

मंदिर के संस्थापक लखन वर्मा ने बताया कि जिस स्थान पर आज मंदिर का निर्माण हो रहा है, वहां पहले असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता था, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि शनि भगवान की प्रेरणा से उन्होंने यहां मंदिर स्थापना का संकल्प लिया। अब शनिवार के दिन आसपास के लोग स्वतः आकर पूजा-अर्चना में भाग लेते हैं और सहयोग से ही मंदिर का निर्माण आगे बढ़ रहा है।

तेनुघाट एवं आसपास के लोगों ने इस धार्मिक और सामाजिक पहल के लिए लखन वर्मा को बधाई दी है और भगवान के प्रति उनकी आस्था की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal