अंतिम तैयारियों को लेकर दिया जरूरी दिशा – निर्देश, पर्याप्त रौशनी – साइनेज लगाने को कहा
पार्किंग – ड्राप गेट – मतगणना केंद्र में अलग – अलग प्रवेश निकासी, मतगणना केंद्र के टेबल आदि का लिया जायजा, तैयारियों पर जताया संतोष
Bokaro: बुधवार देर रात जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा* एवं *उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार* ने चास स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति स्थित *मतगणना केंद्र का निरीक्षण* किया। इस दौरान उन्होंने *मतगणना कार्य की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश* दिए।

निरीक्षण के क्रम में *डीईओ सह डीसी – डीडीसी* ने *मतगणना हॉल की संरचना, टेबल की संख्या एवं उनकी क्रमवार व्यवस्था, प्रत्याशियों एवं मतगणना एजेंटों के बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा आदि की स्थिति का जायजा* लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि *प्रत्येक मतगणना टेबल पर स्पष्ट संख्या अंकित की जाए तथा एजेंटों की पहचान एवं प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित* रखा जाए।
*डीईओ सह डीसी* ने मतगणना केंद्र परिसर में *पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर* दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि परिसर के अंदर एवं बाहर सभी महत्वपूर्ण स्थानों – जैसे प्रवेश द्वार, निकासी मार्ग, पार्किंग स्थल, ड्रॉप गेट एवं कंट्रोल रूम पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था* की जाए। साथ ही, स्पष्ट एवं बड़े अक्षरों में *जगह – जगह साइनेज लगाए जाएं, ताकि मतगणना कर्मियों, सुरक्षा बलों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अधिकृत व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं* हो।
पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभिन्न श्रेणियों – जैसे पदाधिकारी, मतगणना कर्मी, प्रत्याशी एवं मीडिया – के लिए अलग-अलग चिन्हित पार्किंग स्थल का जायजा लिया। उन्होंने *चिन्हित स्थानों पर ड्रॉप गेट की व्यवस्था करने तथा अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने* को कहा।
मतगणना केंद्र में *प्रवेश – निकासी के लिए अलग-अलग निर्धारित मार्ग का भी जायजा* लिया, ताकि *भीड़ प्रबंधन सुचारू रूप से हो सके और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं* हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि *वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समन्वय एवं सतर्कता* के साथ करें।
*डीईओ सह डीसी – डीडीसी* ने प्रत्याशियों के समर्थकों – आम लोगों के लिए *आइटीआइ मोड़ के समीप चिन्हित पार्किंग स्थल* का भी जायजा लिया।
डीईओ सह डीसी ने *पार्किंग को लेकर संबंधित एजेंसी को पर्याप्त संख्या में साइनेज लगाने* का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान *डीईओ सह डीसी* ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि *मतगणना प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई* जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि *प्रशासन मतगणना दिवस को लेकर पूरी तरह सजग है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु समुचित व्यवस्था* की गई है।
इस अवसर पर *अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ सुश्री प्रांजल ढ़ांडा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. सफीक आलम, नोडल पदाधिकारी श्री पंकज दूबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह एवं अन्य कर्मी* उपस्थित थे।
