रामगढ़/भुरकुंडा: भुरकुंडा के बैरक नंबर-2 मैदान में आयोजित ब्लैक डायमंड क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बुधवार को रोमांचक फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम और सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच की शुरुआत कराई।
फाइनल मुकाबला आकाश इलेवन और फाइटर क्लब भुरकुंडा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइटर क्लब ने निर्धारित 12 ओवर में 168 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आकाश इलेवन की टीम 118 रन पर ही सिमट गई। इस तरह फाइटर क्लब भुरकुंडा ने 50 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मौके पर सचिव पप्पू सिंह, अध्यक्ष किशुन नायक, कोषाध्यक्ष सुनील यादव, लखन राम, जूलियस मिंज, मिथलेश टुडू, विशाल राजभर, दिलीप भुइयां, रौशन भुइयां, दुर्गा साव, राजेश भुइयां, सुबोध सूबेदार, दीपक, सुभाष और विक्की सहित कई लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा
