Giridih news: बुधवार 25 फरवरी 2026 को मंजू कुमारी, विधायक जमुआ, ने सदन में नेकपूरा से देवरी थाना मोड़ भाया असको तक पथ निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि उक्त मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस पथ पर थाना, विद्यालय सहित अन्य आवश्यक संस्थान अवस्थित हैं। इसके अलावा प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण इसी मार्ग से आवागमन करते हैं तथा वर्तमान में सड़क की स्थिति जर्जर एवं संकीर्ण होने के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने इस पथ के शीघ्र निर्माण के साथ-साथ इसके चौड़ीकरण की भी आवश्यकता बताई, ताकि बढ़ते यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके और भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना कम हो।
साथ ही विधायक ने इस पथ को ग्रामीण विकास विभाग से हटाकर पथ निर्माण विभाग के अधीन लाने की मांग की, जिससे उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
ज्ञात हो कि स्थानीय जनता द्वारा लंबे समय से इस समस्या को लेकर मांग की जा रही थी। जनहित एवं क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए सदन में यह मांग उठाई गई, जो क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
