Home » News Update » विष्णुगढ के प्रवासी मजदूर की ओमान में सड़क हादसा में मौत!

विष्णुगढ के प्रवासी मजदूर की ओमान में सड़क हादसा में मौत! 

हजारीबाग: गिरिडीह और बोकारो जिले के आस पास क्षेत्रों की एक के बाद एक लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा हैं. हजारीबाग जिला क्षेत्र विष्णुगढ प्रखंड स्थित बंदखारो निवासी पुसन महतो के लगभग 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप महतो की मौत ओमान के अलजेसर में बुधवार शाम को सड़क हादसा से मौत हो गई. वह ज़ाबावी पॉवरटेक इंजिनियरिंग एलएलसी कंपनी में कार्यरत था. जानकारी के अनुसार प्रदीप महतो दवा लेने के लिए कैंप से बाहर मेडिकल जा रहा था इसी बीच मे एक वाहन ने अपने चपेट में लिया जिससे उनकी मोत घटना स्थल पर ही हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं.

 

सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है :- समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महातो

 

मृतक प्रदीप महतो अपने पीछे पत्नी, माँ, पिता भाई व बेटी को अपने पीछे छोड़ गया. वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले ऊपरघाट समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महातो संवेदना प्रकट करते हुए कंपनी से उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है. सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है और मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है. ऐसे में सरकार को रोज़गार के ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए. ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सकें. वही समाजसेवी व परिजनों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगायी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal