पतरातू: सिविल सर्जन कार्यालय रामगढ़ के सभागार कक्ष में मंगलवार को सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ. स्वराज और डा. नवल कुमार के द्वारा विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कोतो में बेहतर व उत्कृष्ट कार्य के लिए मुखिया निधि सिंह को प्रशस्ति’पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कुष्ठ निवारण पदाधिकारी गोला व रामगढ़, निरक्षर मित्र जिन्दल फाउन्डेशन के डाक्टर मंजु झा, आशीष आनंद, जितेन्द्र कुमार, रीना टोप्पो, ईरशाद अंसारी,रुपलाल कुमार,अनु कुमारी, अमित कुमार, रमेश नायक आदि उपस्थित थे। इधर, कोतो पंचायत में जनकारी मिलते ही पंचायतवासियों में हर्ष का माहौल हैं।
गुलाम सरवर ख़ास रिपोर्ट
