Home » News Update » सात निश्चय योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

सात निश्चय योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

किशनगंज: जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में सात निश्चय एवं सात निश्चय–2 योजनाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

 

बैठक के दौरान बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल (ग्रामीण एवं शहरी), सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (ग्रामीण एवं शहरी) सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों (Target) की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित की जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों, विशेषकर पाइपलाइन लीकेज की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्य एजेंसी को अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया। साथ ही, बुडको (BUIDCO) को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित लीकेज एवं तकनीकी त्रुटियों का निष्पादन 05 दिनों के अंदर सुनिश्चित करें। प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की गुणवत्ता का सत्यापन किया जायेगा।बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रमंडल ब्यूरो इमरान हाशमी की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal