Home » News Update » पारिवारिक विवाद में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर की आत्महत्या

पारिवारिक विवाद में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर की आत्महत्या

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोट

नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना नवीनगर थाना शेत्र के बसन वीघा की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संजीत देव नाथ गांव रसूलपुर थाना मेमारी जिला पूर्व वर्धमान 32वर्ष के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिछले कुछ वर्षों से नवीनगर में किराए के मकान में रहकर रजाई सिलाई का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि युवक बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। उसके साथ रहने वाले लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी से फोन पर अक्सर विवाद होता रहता था, जिससे वह तनाव में रहता था। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के कारण ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के संबंध में बताया गया कि रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब लोगों ने उसे फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस द्वारा मृतक के मोबाइल को जब्त कर मामले की छानबीन की जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal