फुसरो: फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को लेकर लगातार मिल रही सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद ने सभी 28 वार्डों में फॉगिंग कराने का आदेश दिया है। नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला देवी और उपाध्यक्ष श्रीमती रेणु देवी ने फुसरो नगर परिषद की पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद दिया, जो हर परिस्थिति में पूरे समर्पण के साथ नगर की सेवा में जुटी रहती है। 
नगर परिषद ने सभी सम्मानित नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया, जो हमेशा नगर परिषद का सहयोग करते हैं। नगर परिषद ने अपील की है कि सभी नागरिक अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, ताकि मच्छरों के प्रकोप को मिलकर नियंत्रित किया जा सके।
फुसरो संवाददाता शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,
