फुसरो बाजार को अतिक्रमण मक्त हो, जिसे लेकर प्रशासनिक पहल शूरू कर दी गई है।
फुसरो: बोकारो के बाद अब बेरमो में अतिक्रमण हटाने की तैयारी है। बेरमो कोयलांचल की ह्रदय स्थली फुसरो बाजार को अतिक्रमण मक्त हो को लेकर बेरमो सीओ संजीत कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के देखरेख में प्रशासनिक पहल शूरू कर दी गई है। फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने बेरमो अनुमण्डल पदाधिकारी मकेश मछूआ को पत्र लिखा है। नगर परिषद अंतर्गत फुसरो मुख्य बाजार पर बिछाए गए पेबर ब्लॉक पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही के लिए कार्यपालक पदाधिकारी ने बेरमो अनुमण्डल पदाधिकारी से दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल देने की मांग की है। विभिन्न स्थलों पर अतिक्रमण से प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने लिखे पत्र में जिक्र किया कि नगर परिषद फुसरो क्षेत्र अंतर्गत मुख्य पथों सहित सब्जी मण्डी पेबर ब्लॉकों व ओवरब्रिज सहित विभिन्न स्थलों का अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे फुसरो नगर क्षेत्र में प्रतिदिन सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे स्कूली बच्चे,एम्बुलेंस एवं बुजुर्गों सहित आमजनों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। ऐसे में नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य पथों सहित विभिन्न स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल दिया जाय। मालूम हो कि नगर परिषद फुसरो की सीमा दामोदर हिन्दुस्तान पुल से नया रोड होते हुए बैंक मोड़ फुसरो से लेकर बाजार होते हुए पुराना बीडीओ आफिस ढोरी करगली गेट तक सडक के दोनों ओर बिछाए गए पेबर ब्लॉकों पर स्थायी व अस्थायी रूप से अतिक्रमण देखा जा सकता है। ठोस कार्यवाही नहीं होने से अतिक्रमण का दायरा समय के साथ बढता गया। इन अतिक्रमण में अधिकांश नए दुकान तो कहीं-कहीं मार्केट को आगे बढा दिया गया है।
शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,
