Home » News Update » बीआरएल डीएवी का स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन मासूम बच्चे घायल।

बीआरएल डीएवी का स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन मासूम बच्चे घायल। 

फुसरो: बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल (भंडारीदह) की बस गुरुवार को भीषण हादसे का शिकार हो गई। छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही बस JH 13K-2285 को राजाबेड़ा के इन्द्रचुंआ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात सीमेंट लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की खिड़कियों के शीशे और जालियां टूटकर मासूम बच्चों के शरीर में धंस गई। लगभग एक दर्जन बच्चे लहूलुहान हो गए।

​घायल बच्चों का आरोप है कि बस ड्राइवर अक्सर तेज गति से गाड़ी चलाता था। बार-बार गुजारिश करने के बाद भी उसने रफ्तार कम नहीं की, जिसके कारण यह हादसा हुआ। चन्द्रपुरा पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को डीवीसी चन्द्रपुरा अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर रूप से घायल बच्चों को BGH बोकारो रेफर किया गया है। हादसे के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा गया। अभिभावकों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद स्कूल के प्राचार्य आरके सिंह तुरंत अस्पताल नहीं पहुँचे, बल्कि अपने चेंबर से ही जानकारी लेते रहे। उन्होंने देर शाम BGH जाकर बच्चों का हालचाल लिया।

फिलहाल सभी घायल बच्चों का बोकारो में इलाज जारी है। ईश्वर से सभी मासूमों के जल्द स्वस्थ होने की कामना हैं।

रिपोर्टर:-शंकर प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal