Home » News Update » रेफरल अस्पताल नवीनगर की पहल, गजना महोत्सव में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

रेफरल अस्पताल नवीनगर की पहल, गजना महोत्सव में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

नवीनगर प्रखंड के गजना धाम में आयोजित दो दिवसीय गजना महोत्सव कार्यक्रम के दौरान धाम परिसर में रेफरल अस्पताल नवीनगर की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक गौतम एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में मरीजों की जांच की गई। वहीं स्टाफ नर्स महेंद्र ढाका, सीएचओ पुष्पा कुमारी, सीएचओ चितरंजन कुमार, स्टाफ नर्स अशोक कुमार यादव, शबनम कुमारी तथा एएनएम सोनम कुमारी सहित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मौजूद रही। स्वास्थ्य शिविर के दौरान करीब 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में सामान्य बुखार, सर्दी-खांसी, कमजोरी एवं अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया।चिकित्सा पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। स्वास्थ्य शिविर को लेकर स्थानीय लोगों ने भी सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलता है।

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal