Home » News Update » एनसीसी हजारीबाग द्वारा आयोजित फायरिंग प्रतियोगिता में चतरा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

एनसीसी हजारीबाग द्वारा आयोजित फायरिंग प्रतियोगिता में चतरा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

चतरा: 22 झारखंड बटालियन एनसीसी हजारीबाग के तत्वावधान में सिलवार स्थित फायरिंग रेंज में फायरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडरकौन से 24 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रत्येक कैडेट को शुरू में पांच-पांच गोली चलाने का अवसर दिया गया। जिन कैडेट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, उन्हें अतिरिक्त पांच-पांच राउंड फायरिंग के लिए दिए गए। पिंडरकौन स्कूल के कैडेट्स ने इस मौके पर कमाल का प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा सभी शिक्षकों ने इन कैडेट्स को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस पूरे कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के एनसीसी प्रभारी दीपक कुमार की देखरेख और मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में सभी कैडेट्स ने फायरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह आयोजन एनसीसी कैडेट्स में अनुशासन, सटीकता और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। स्कूल परिवार ने सभी कैडेट्स को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal