Home » News Update » चतरा में क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स चयन ट्रायल का शुभारंभ

चतरा में क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स चयन ट्रायल का शुभारंभ

जवाहर नवोदय विद्यालय चतरा में 255 खिलाड़ियों ने दिखाई जोश भरी

 

चतरा: रांची क्लस्टर के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स चयन ट्रायल का शुभारंभ शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय चतरा के प्रांगण में धूमधाम से हुआ। इस प्रतियोगिता में रांची क्लस्टर के 20 विद्यालयों से कुल 255 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

उद्घाटन दिवस पर अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं की शुरुआत की गई। कुल 30 स्पर्धाओं का आयोजन निर्धारित है, जिसमें खिलाड़ियों ने जोश जुनून और बेहतरीन खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य एस. डी. लोखंडे रहे जबकि उप-प्राचार्य एस. बी. मिश्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस आयोजन का सफल संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक डॉ. दिव्य चंद्र दुबे, शोभा रानी (पीईटी),यू. एस. राय, श्रोहित कुमार एवं अन्य शिक्षकों की टीम द्वारा किया जा रहा है।

प्रतियोगिताएं कल शनिवार को भी जारी रहेंगी, जिसमें शेष स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा तथा अंतिम रूप से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ी आगे जाकर रांची क्लस्टर की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal