तेनुघाट — पीड़िता के पिता की शिकायत पर तेनुघाट ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने लड़की को भी उसके घर से बरामद कर लिया है।
मामले का विवरण कांड संख्या: पेटरवार थाना कांड 56/26 आवेदक की शिकायत पर आरोपी देव चंद हेंब्रम, उम्र 19 वर्ष, पिता कार्तिक हेंब्रम, निवासी पिथोड़िया, घरवाटांड़ पंचायत दर्ज धाराएं: 137(2), 96 कार्रवाई आरोपी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेजा गया।
तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि लड़की के पिता ने मामला दर्ज कराया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी की और लड़की को बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी देव चंद हेंब्रम को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया। इस छापामारी ओपी प्रभारी भजन लाल महतो एवं एस आई मनोज तिर्की एवं शास्त्र बल शामिल थे।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। लड़की को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
