Home » News Update » फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी 2026 के तहत जोबिया विद्यालय में दो दिवसीय आकलन आरंभ।

फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी 2026 के तहत जोबिया विद्यालय में दो दिवसीय आकलन आरंभ।

‘पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत’ के संकल्प के साथ FLS 2026 का शुभारंभ

टंडवा (चतरा) प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, जोबिया में दो दिवसीय आकलन कार्य का शुभारंभ 9 अप्रैल 2026 से किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT), नई दिल्ली द्वारा आयोजित फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (FLS) 2026 के अंतर्गत चयनित चतरा जिले के कुल 14 विद्यालयों में से एक टंडवा प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, जोबिया में आयोजित किया गया। इस आकलन कार्य में फील्ड इन्वेस्टिगेटर के रूप में बिनेश्वर कुमार तथा ऑब्जर्वर के रूप में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री सुरेश प्रसाद उपस्थित रहे। आकलन के दौरान बच्चों की मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (Foundational Literacy and Numeracy) से संबंधित दक्षताओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। बताया गया कि इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में वर्णित मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की प्राप्ति के लिए संचालित निपुण भारत मिशन के क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन करना तथा भविष्य की शैक्षणिक रणनीतियों के निर्माण में सहायक तथ्य जुटाना है। विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के आकलन से शिक्षा की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा, जिससे बच्चों के अधिगम स्तर को और बेहतर बनाने की दिशा में ठोस पहल संभव होगी। ‘पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत’ के संदेश के साथ यह अध्ययन शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal