Home » News Update » बेरमो प्रखंड कार्यालय में किया गया जनता दरबार प्र. वि.पदा.बेरमो मुकेश कुमार

बेरमो प्रखंड कार्यालय में किया गया जनता दरबार प्र. वि.पदा.बेरमो मुकेश कुमार

रिपोर्टर: शंकर प्रसाद

फुसरो:- बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर बेरमो प्रखंड में जनसुनवाई को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।जनता दरबार के दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं को अधिकारियो के समक्ष रखा,जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।प्रशासन की इस पहल से स्थानीय लोगों में भरोसा बढ़ा है और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच मिल रहा है।

आपको बता दें कि यह जनता दरबार प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal