तेनुघाट महाविद्यालय, तेनुघाट
तेनुघाट महाविद्यालय में विनोद बिहारी महतो कोलांचल विश्वविद्यालय धनबाद द्वारा आयोजित सेमेस्टर 3, सत्र 2024 -28, 2023- 27 एवं 2022 -26 की परीक्षा एवं सेमेस्टर 1 सत्र 2025- 29 की परीक्षा हो रही है तेनुघाट महाविद्यालय में के.बी कॉलेज बेरमो का परीक्षा केंद्र बनाया गया है!
उक्त दोनों सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है दिनांक 2 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक सेमेस्टर 3 की परीक्षा एवं 9 अप्रैल 2026 से दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक सेमेस्टर 1 की परीक्षा चलेगी इसके पूर्व सेमेस्टर 7 सत्र 2022-26 की परीक्षा दिनांक 7 अप्रैल 2026 को संपन्न हुई है!
महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न की जा रही है आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को द्वितीय पाली में सेमेस्टर 1,इतिहास मेजर में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 204, उर्दू में 2, फिलासफी मे 01, अंग्रेजी में 19 परीक्षार्थी उपस्थित हुए!
उक्त जानकारी केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर महावीर यादव एवं परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धनंजय रविदास ने दी परीक्षा संचालित करने में प्रोफेसर प्रेम सागर प्रसाद, प्रोफेसर रावण मांझी,प्रोफेसर कालीचरण महतो, कार्यालय सहायक प्रमोद ठाकुर, विनय यादव, प्रेमचंद रजक, अभिषेक कुमार मुन्नालाल, रंजीत मिर्धा सहित महाविद्यालय के सभी कर्मी तत्पर है!
