परवेज़ आलम की रिपोर्ट
पलामू जिला के नौडीहा बाजार थाना एंव छतरपुर थाना के सीमा के सटे जंगल मे पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए अफीम डोडा तस्करी का पर्दाफाश किया है जहाँ करीब दो करोड़ का डोडा जब्त करते हुए दो तस्करो क़ो गिरफ्तार किया गया है

पुलिस की गुप्त सुचना मिली थी की छतरपुर थाना एंव नौडीहा बाजार थाना के सीमा क्षेत्र के ग्राम जवाड़ के जंगल मे
अवैध अफीम डोडा की खरीद बिक्री और परिवहन किया जा रहा है, सुचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने वरीय पदाधिकारी क़ो अवगत कराते हुए टीम गठित कर पुलिस बल के साथ ग्राम जवाड़ के रास्ते मे पहुंचा और वाहन चेकिंग प्रारम्भ किया गया इसी बिच एक मोटरसाइकिल जिसका नंबर JH03A1622 पर दो व्यक्ति जवाड़ के तरफ से आ रहे थे और उसके पीछे पिकअप वाहन आ रहा था,बाइक सवार दोनों व्यक्ति से पुछ ताछ किए जा रही थी इसी क्रम मे पिकअप चालक कुछ दूर पर पिकअप वाहन खड़ा कर भाग गया
बाइक सवार दोनों व्यक्तियों ने पुछ ताछ मे अपना नाम बताया
विजय परहिया उम्र 25 पिता जगदीश परहिया ग्राम राजडेरवा थाना छतरपुर एंव प्रमोद यादव उम्र 40 पिता रोचन यादव ग्राम केलहुआ थाना नवाजयपुर पलामू बताया, दोनों व्यक्तियों ने बताया की अफीम डोडा बाहर के व्यापारी से बेचा गया था और उसे अपने क्षेत्र से बाहर निकाला जा रहा था, जब्त पिकअप वाहन मे 60 बोरे मे करीब 815 किलोग्राम अफीम डोडा जब्त किया गया एंव आगे के करवाई के लिए नौडीहा बाजार थाना मे कांड संख्या 29/2026 दिनांक 11/4/2026 क़ो धारा 15c /29एक्ट के तहत दर्ज किया गया एंव इसमें अन्य संलिप्त लोगो के विरुद्ध गहन जाँच पड़ताल की जा रही है
छपामारी दल मे शामिल अवध कुमार यादव डीएसपी छतरपुर,द्वारिका राम पुलिस इस्पेक्टर छतरपुर,अमित कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी नौडीहा बाजार,दीपक कुमार,नागेंद्र कुमार,अनिल तिवारी, सतीश तिवारी, के साथ पुलिस बल के जवान शामिल थे
