Home » News Update » अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी कार्यदिवस में कार्यावधि के दौरान कार्यालय का दरवाजा अंदर से बंद कर अंदर ही अंदर क्या कुछ निबटा रहे काम?

अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी कार्यदिवस में कार्यावधि के दौरान कार्यालय का दरवाजा अंदर से बंद कर अंदर ही अंदर क्या कुछ निबटा रहे काम?

राँची: झारखंड प्रदेश के राजधानी राँची में एक तरफ जहां जमीन लूट के मामलों को लेकर पक्ष एवं विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को अपराह्न में राँची महानगर अंतर्गत हिनू में अवस्थित अरगोड़ा अंचल परिसर में मुख्य भवन के नजदीक अवस्थित दूसरे भवन में दरवाजा अंदर से बंद कर पदस्थापित राजस्वकर्मी कार्यदिवस में कार्यावधि के दौरान कार्यालय में क्या कुछ काम निबटा रहें हैं जिसको लेकर तरह तरह के कयास लगाये जा रहें हैं जबकि उस दौरान अपने अपने काम को लेकर आए आमजन अंदर से दरवाजा बंद देख खटखटाकर वापस लौटे।

लोगों की माने तो यह पूरा वाकया-मामला स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था पर बड़ा गंभीर प्रश्नचिन्ह एवं सवालिया निशान है।ज्ञातव्य है कि पूरे राजधानी राँची जिले में भू-माफियाओं एवं जमीन दलालों की भारी सक्रियता को लेकर लगातार आमजनों के द्वारा सवाल उठाए जा रहें हैं।हाल के दौर में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, हत्या और मारपीट के कई मामले सामने आए हैं।

डॉ डीके सिंह की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal