Home » News Update » विद्यालय और घरों में पानी घुसने से छात्र- छात्राओं को पठन पाठन करने में और घर वालों को हो रही है परेशानी।

विद्यालय और घरों में पानी घुसने से छात्र- छात्राओं को पठन पाठन करने में और घर वालों को हो रही है परेशानी।

डुमरी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलगो सहित विद्यालय से सटे दो घरों में गुरूवार की रात बारिश का पानी घुस गया। विद्यालय और घरों में पानी घुसने से छात्र- छात्राओं को पठन पाठन करने में और घर वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी घुसने से सैकड़ों रूपये मुल्य का अनाज और अन्य सामान बर्बाद हो गया। ग्रामीणों की सूचना में शुक्रवार की सुबह डुमरी बीडीओ अन्वेषा ओना, सीओ शशिभुषण बर्मा, बीआरसीसी जयकुमार तिवारी, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार पाण्डेय मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। बाद में ग्रामीणों ने विद्यालय की चाहरदीवारी में छेद कर पानी को निकाला। फिलहाल किसी तरह कक्षा छह से आठ तक के बच्चों का क्लास चलाया जा रहा है। जबकि विद्यालय के कुछ कमरों में पानी और कीचड़ भर जाने से कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को छुटटी दे दी गयी है। ग्रामीण जीटी रोड के चौड़ीकरण के दौरान कार्य कर रही कंपनी द्वारा पुरानी नाली को बंद कर देने और नई नाली नहीं बनाने के कारण विद्यालय और घरों में बारिश का पानी घुस जाने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि प्रखंड में गुरूवार की रात से लगातार हो रही मुसलाधार बारिश से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलगो और विद्यालय से सटे मसोमात सुमा देवी और जागेश्वरी देवी के घर में बारिश का पानी घुस गया। घर वाले पूरी रात पानी निकालने का प्रयास करते रहे। इस दौरान इन दोनों घरों में रखा चावल और अन्य अनाज भींग कर बर्बाद हो गयी। साथ ही घर के अन्य सामानों की भी क्षति पहुंची। शुक्रवार की सुबह जानकारी मिलने पर विद्यालय में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।

इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुबोध महतो ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान पूर्व में बनी नाली को कंपनी द्वारा बंद कर दिया गया। परंतु नई नाली का निर्माण नहीं किया गया। कई बार इस संबंध में आवेदन देकर नाली निर्माण कराने की मांग की गयी परंतु आजतक नाली का निर्माण नहीं किया गया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal