पलामू: जिले के नौडीहा बाजार थाना में कांड संख्या 21/24 दिनांक 3/5/2024 को धारा 366 -A
/34 के तहत वादी रंजित गोस्वामी पिता स्व0 सुरेश गोस्वामी ग्राम बारा छतरपुर वर्तमान पता शाहपुर थाना नौडीहा बाजार के लिखित आवेदन पर कांड दर्ज की गई थी , दर्ज अभियुक्त में अंजली पटेल उम्र 21 वर्ष पिता सुदर्शन सिंह ग्राम झरी थाना मोहम्मदगंज पलामू के विरुद्ध नाबालिग लड़की को शादी के नियत से बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में कांड दर्ज था , नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में एवं टेक्नीकल सेल के मदद से दर्ज अभियुक्त अंजलि पटेल पिता सुदर्शन सिंह ग्राम झरी थाना मोहममदगंज को उनके घर से कल दिनांक 1/8/2024 को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया , वहीं पिड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है और आगे के करवाई की जा रही है ,इस छापेमारी दल में नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी,एस आई आशीष कुमार अनुसंधानकर्ता , नागेन्द्र राम ,पंकज कुमार एवं जैप के जवान शामिल थे।
परवेज आलम की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
