डुमरी:क्षेत्र के शिक्षाविद शिवेश भगत उर्फ नाजू भगत ने महिला शक्ति समपर्ण फाउंडेशन द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम पहुंच कर मौजूद बुजुर्ग महिला पुरूषों के साथ समय व्यतीत कर उनके मनोभाव को समझा एवं
अपने स्तर से खाद्य सामग्री व तौलिया का वितरण कर
भविष्य में भी यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया।
लालमणि वृद्धा आश्रम के नाम से संचालित आश्रम में
मौजूद महिला पुरुष वृद्धाओं की सेवा कर श्री भगत काफी आनंदित दिखाई दिए।श्री भगत ने कहा कि इन वृद्ध महिला पुरूषों की सेवा नारायण की सेवा के बराबर पुण्य मिलता है,कहा कि बेसहारों की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है।इस दौरान आश्रम की
संगीता सिंह,मधु कुमारी,माही सिन्हा आश्रम के फाउंडर देवेन्द्र शरण,प्रशांत शरण,सुधीर कुमार,संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।
विनय पांडे की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
