डुमरी:एसपी गिरिडीह को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अवैध पशु की तस्करी का रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 07 अगस्त की रात्रि में डुमरी
एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में निमियाघाट एवं
डुमरी थाना के द्वारा जीटी रोड नेशनल हाईवे के रास्ते बिहार से बंगाल की ओर परिवहन कर ले जा रहे अवैध गोवंशीय पशु लदा कंटेनर वाहन संख्या
एमएच-04 जीसी 5293 को डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टॉल प्लॉजा के समीप से पकड़ा गया।
उक्त कन्टेनर वाहन का जांच पड़ताल करने पर उसमें क्रूरतापूर्वक कुल 56 गोवंशीय पशु को लदा पाया जो काफी सख्त तरीके से बंधा हुआ था।सभी गोवंशीय पशु को तस्कर के द्वारा कसाई खाना ले जाया जा रहा था जिसे कसाई खाना ले जाने से मुक्त कराया गया। इस गोवंशीय पशु की तस्करी करने में संलिप्त तस्कर कन्टेनर वाहन के चालक,कन्टेनर वाहन के मालिक,
तसलीम खान उर्फ किशन खान एवं संतोष तथा अज्ञात पशु तस्कर के विरूद्ध बीएनएस एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विनय पांडे की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
