Home » News Update » मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लिए 3 अगस्त से लगातार लग रहे शिविर , सर्वर स्लो चलने कारण बहुत कम आवेदन ऑनलाइन हो पा रहा है।

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लिए 3 अगस्त से लगातार लग रहे शिविर , सर्वर स्लो चलने कारण बहुत कम आवेदन ऑनलाइन हो पा रहा है। 

पलामू: झारखंड सरकार के द्वारा चलाए गए महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना जो 3 अगस्त से झारखंड के हरेक पंचायत में शिविर लगाकर आवेदन लिए जा रहे , लेकिन सर्वर स्लो चलने के कारण बहुत कम आवेदन आॅनलाइन होने की खबर है , हालांकि सरकार के द्वारा आॅफ लाइन भी आवेदन लेने का दिशा निर्देश दिया है , बताते चलें कि यह योजना 21 वर्ष से 50 वर्ष के सभी महिलाओं को प्रत्येक माह एक हजार रुपया देना है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस योजना को धरातल पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए एक्शन मोड़ पर खुद लगातार वरीय पदाधिकारियों के साथ मिटिंग कर रहे हैं और कहीं से भी को दिक्कत हो तो तुरंत उसे सुधार करने को निर्देश दे रहे हैं, पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में शिविर लग रहा है वहीं परवेज आलम बीस सूत्री सदस्य सह प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी ने कहा कि सरकार के द्वारा शिविर का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है लेकिन अधिकतर पंचायतों में 10.30 बजे के बाद ही शिविर में कर्मी पहुंच रहे हैं जो अधिकारियों को समय से पहुंचने हिदायत दी ताकि खेती बारी के काम धंधा छोड़ कर आ रहे महिलाओं का काम जल्द हो सके।

परवेज आलम के रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal